मै एक देश भक्त कविता सुनाने आया हूँ...


शीर्षक :- मै एक देशभक्त  कविता सुनने आया हूं...

आज मै वीरो की बलिदानों का याद दिलाने आया हूँ...
सोते हुए देश भक्त को नींद से जगाने आया हूं...
मै अपनी देश भक्ति की भावना आप सब को बता रहा हूँ...
आज मै एक देश भक्त   कविता सुनाने आया हूं...

ये धरती रो रही है मै देश का आंसू  छुपाने आया हूं...
भारत माँ के दुखों से आप सब  को अवगत कराने आया हु..
सुनलो मुझे मै भी भारत माँ का सपूत हूं...
आज मै एक देशभक्त  कविता सुनाने आया हूं...

भारत एक धर्म और कर्म की धरती है ...
पर यहां पे लोगों की धर्म और कर्म बहुत गन्दी है...
मै आप सबको अपने देश का हाल दिखाने आया हूं...
आज मैं एक देशभक्त कविता सुनाने आया हूं....

खेल रही सरकार यहाँ है सत्ता की ताकत से..
ठग रही लोगो को है अपनी गन्दी हरकत से ...
मै देश की जनता को जागरूक बनाने आया हूं...
मै एक देशभक्त कविता सुनाने आया हूँ...

आज खतरे में है देश की धरती...
और आज खतरे में ये देश है...
मैं लोगो को आज उनका भविष्य दिखाने आया हूं...
मै एक देशभक्त कविता सुनाने आया हूं...

सरहद पर गवां रहे है वीर जवान प्राणों को...
जो सत्ता में है उसको क्या है , होना शहीद है उन वीरो को..
मै उन वीरो के परिवारों का दर्द बताने आया हूं...
आज मैं एक देशभक्त कविता सुनाने आया हूं....

देश मे आज हर गली में देखे तो भ्रष्टाचार है...
दिखने में सब शरीफ है और उनका मन बड़ा बेकार है..
मै उन भ्रष्टाचारिओ का सच आज सबको दिखाने आया हूँ.
मै एक देशभक्त कविता सुनाने आया हूं...

जागो मेरे देश के लोगो....
जागो हर इंसान ...
मै आज आप सभी के मन मे खोए हुए देश भक्ति को जगाने आया हु....
मै एक देशभक्त कविता सुनाने आया हूं...

देश की हम रक्षा करे ये हमारा कर्म है...
इस देश मे मिल के रहे ये हमारा धर्म है...
मै सबको उनके धर्म और कर्म सिखाने आया हूं,
मैं अपने देश को विकास का राह दिखाने आया हूं...
मै एक देशभक्त कवि कविता सुनाने आया हूं।

🖋आरव शुक्ला
📞9039799902

।।जय हिन्द ।। 🇮🇳🙏🏻🇮🇳वन्दे मातरम

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मै हर वक्त हाथों में जाम लिए फिरता हूँ....

✒सफ़लता के "मनकें" जीवन भर पिरोना है✒

काशगंज हत्या कांड